24 Nov 2026, Tuesday हिंदी
Breaking
NASA ने माइक्रोग्रेविटी में कैंसर कोशिकाओं के अध्ययन पर ख़बर जारी कीबालोद में अब तक 6,006 किसानों से 21,272.48 मीट्रिक टन धान की खरीदीबालोद में 3,422 किसानों के रकबे में सुधार, धान बिक्री की राह हुई आसानबालोद में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, धान केंद्रों में लापरवाही पर सख्त चेतावनीबालोद: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएंबालोद: कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिएबिलासपुर: प्रभारी सचिव पिंगुआ ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शिता के निर्देश दिएबिलासपुर में 35 युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र, जॉब ऑफर लेटर मिले

बिलासपुर: प्रभारी सचिव पिंगुआ ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शिता के निर्देश दिए

बिलासपुर में प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। बारिश से प्रभावित किसानों को आगामी तिथि का टोकन देने के निर्देश।

4th Column (लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ) बिलासपुर 3 min read
बिलासपुर: प्रभारी सचिव पिंगुआ ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शिता के निर्देश दिए
Photo: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़
Key points
  • प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने पांच धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया
  • बारिश से धान न बेच पाए किसानों को सुविधाजनक तिथि का टोकन देने के निर्देश
  • प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता की जानकारी व्यापक प्रचार का निर्देश

बिलासपुर में अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने बिरकोना, सेंदरी, सेमरताल, रानीगांव और सैदा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी साथ थे।

जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों की बारिश से केंद्रों में किसानों की आवक कम रही और खरीदी परिसर के फड़ गीले होने से किसान धान बेचने इक्के-दुक्के ही पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिन किसानों ने टोकन लेने के बावजूद बारिश के कारण धान नहीं बेचा, उन्हें अब उनकी सुविधा के अनुसार आगामी तिथि का टोकन जारी किया जाएगा। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दोबारा परेशान नहीं होना पड़ेगा।

केंद्रों की व्यवस्था और निगरानी

प्रभारी सचिव ने चेकलिस्ट के अनुरूप केंद्रों की सुविधाओं की जांच की और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन को अपने सामने जंचवाया। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर केंद्रों में प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए। खरीदी के बाद सुरक्षित रखे धान का भी निरीक्षण किया गया, जो तिरपाल से ढका होने के कारण बारिश से सुरक्षित पाया गया।

किसानों से चर्चा में यह बात सामने आई कि तैयार फसल वाले खेतों में पानी भरने से हार्वेस्टर द्वारा कटाई में कठिनाई होगी। इसे देखते हुए प्रभारी सचिव ने भी किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

रिकॉर्ड सुधार की स्थिति

समिति स्तर पर किसानों के रिकॉर्ड सुधार कार्य की समीक्षा में बताया गया कि रानीगांव में लगभग 400 किसानों के रिकॉर्ड में त्रुटियां थीं। इनमें से करीब 250 किसानों के रिकॉर्ड पिछले दो-तीन दिनों में सुधार लिए गए हैं, जबकि शेष लगभग 150 किसानों के सुधार प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिए गए हैं। सुधार कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पूरे 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता दिए जाने की व्यवस्था है। प्रभारी सचिव ने इसकी जानकारी किसानों तक स्पष्ट रूप से पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।

Source: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

Share this story