25 नवंबर 2026, बुधवार English
ब्रेकिंग
जामगांव में 132/33 केवी उपकेंद्र शुरू, केशकाल के 51 हजार उपभोक्ताओं को राहतमुख्यमंत्री साय ने कोंडागांव के धनोरा में पेन खण्डा मुदिया के दर्शन किएकोंडागांव के धनोरा हेलीपेड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागतजगदलपुर कृषि महाविद्यालय ने 167 अंकों के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफीलोहंडीगुड़ा के छिंदबहार में गोदाम से 149 बोरा धान जब्तजगदलपुर में कैंसर जागरूकता पर डॉ. भंवर लाल शर्मा से विशेष पॉडकास्टजगदलपुर में 25 से 26 नवंबर तक बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजनबस्तर में 29 नवंबर को व्याख्याता भर्ती परीक्षा, 15 केंद्रों पर 3,771 अभ्यर्थी

बस्तर की 7 जनपद पंचायतों में उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज

बस्तर जिले की 7 जनपद पंचायतों में 2 सरपंच और 20 पंच पदों के उपनिर्वाचन के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त। पूरी सूची पढ़ें।

4th Column (लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ) जगदलपुर, बस्तर 3 मिनट में पढ़ें
मुख्य बातें
  • बस्तर की 7 जनपद पंचायतों में 2 सरपंच और 20 पंच पदों पर निर्वाचन
  • हर जनपद के लिए तहसीलदार रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर
  • आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा द्वारा जारी

बस्तर जिले की सात जनपद पंचायतों में रिक्त पदों पर निर्वाचन कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के आदेश से इन सभी जनपद पंचायतों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त कर दिए गए हैं।

जिले की इन सात जनपद पंचायतों में कुल 2 सरपंच और 20 पंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-42 सहपठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 20 और 21 तथा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के आधार पर जारी हुआ है।

जनपद पंचायत जगदलपुर के माड़पाल में सरपंच पद के निर्वाचन के लिए तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिरेन्द्र बहादुर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जनपद पंचायत बस्तर के नवा रतेंगा, सितलावंड, मुरकुची, कुम्हली और भोण्ड के 5 पंच पदों के लिए तहसीलदार श्रीमती जॉली जेम्स रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्वेता वर्मा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाई गई हैं।

जनपद पंचायत बकावंड के चारगांव, गारेंगा, कोहकापाल, छोटेदेवड़ा, नलपावंड, तारापुर और पोलेबेड़ा के 7 पंच पदों के लिए तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी गावड़े रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्वेता साहू सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हैं। जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा में मारीकोडेर, अलनार और तारागांव के 3 पंच पदों तथा बोदली के 1 सरपंच पद के लिए तहसीलदार कैलाश पोयाम रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनेश्वर पाण्डे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।

जनपद पंचायत तोकापाल के केशलूर में 1 पंच पद के लिए तहसीलदार श्रीमती यशोदा केतारप रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीलू तिर्की सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाई गई हैं। जनपद पंचायत बास्तानार के जूनाटप्पा बड़े किलेपाल-3 और बड़े किलेपाल-1 के 2 पंच पदों के लिए तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसएस मण्डावी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जनपद पंचायत दरभा के कामानार में 1 पंच पद के लिए तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुन्ना कश्यप सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

यह ख़बर साझा करें