24 Nov 2026, Tuesday हिंदी
Breaking
NASA के ड्रैगनफ़्लाई रोटरक्राफ़्ट में लगे DragonCam के सात कैमरे, टाइटन की खोज की तैयारीनासा ने जेम्स वेब दूरबीन से सुपरनोवा अवशेष के नए विवरण जारी किएधमतरी के 100 युवा एम्बेसडर्स ने रायपुर में देखा एआई सेंटर और स्टार्टअप का संसारधमतरी में 25 नवंबर को महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यशालाखरसिया में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 46 क्विंटल धान जब्तसक्ती में कलेक्टर जयश्री जैन ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक मुलाकातकवर्धा में प्रकाश पर्व पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुद्वारा में टेका मत्था

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर शोक जताया। राउत नाचा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनके योगदान को किया याद।

4th Column (लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ) 2 min read
मुख्यमंत्री साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक
Photo: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़
Key points
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा दुःख जताया
  • डॉ. यादव ने राउत नाचा को महोत्सव स्वरूप देकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई
  • मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से शक्ति की प्रार्थना की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश की लोकसंस्कृति के सच्चे साधक बताते हुए उनके जाने को कला, साहित्य और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति कहा है।

जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने डॉ. यादव के योगदान को विशेष रेखांकित किया है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य विधा राउत नाचा से जुड़ी उनकी भूमिका प्रदेश की लोक परंपराओं को समझने और सहेजने की दिशा में अहम मानी गई है।

राउत नाचा को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. कालीचरण यादव ने राउत नाचा को महोत्सव का स्वरूप देकर इसे राष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सांस्कृतिक साधना और अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं को नई पहचान मिली। लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Source: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

Share this story